होम › मंत्र संग्रह › श्री गणेश
श्री गणेश के मंत्र
बुधवार श्री गणेश का दिन है। हर शुभ काम की शुरुआत गणेश जी के स्मरण से होती है, इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य कहा जाता है।
गणेश मूल मंत्र
ॐ गं गणपतये नमः ।
अर्थ: "गं" गणेश जी का बीज अक्षर है; गणों के स्वामी गणपति को नमस्कार।
वक्रतुण्ड महाकाय
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
अर्थ: हे टेढ़ी सूँड़ वाले, विशाल शरीर वाले, करोड़ों सूर्यों जैसे तेज वाले गणेश जी! मेरे सब कामों को हमेशा बिना विघ्न के पूरा करें।
गणेश गायत्री मंत्र
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि ।
तन्नो दन्ती प्रचोदयात् ॥
तन्नो दन्ती प्रचोदयात् ॥
अर्थ: हम एक दाँत वाले गणेश जी को जानें, टेढ़ी सूँड़ वाले का ध्यान करें; वे दंती (गणेश जी) हमें प्रेरित करें।
गजाननं भूतगणादि सेवितं
गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम् ।
उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम् ॥
उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम् ॥
अर्थ: हाथी के मुख वाले, भूत-गणों से सेवित, कैथ और जामुन के फल प्रेम से खाने वाले, माता उमा के पुत्र, दुख दूर करने वाले विघ्नेश्वर के चरण-कमलों को मैं नमस्कार करता हूँ।
